[ad_1]

निक्की यादव व साहिल गहलोत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के निक्की हत्याकांड में पुलिस जांच और सीसीटीवी के अध्ययन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक हुई जांच में जो सबसे बड़ा तथ्य बदल गया है वो है हत्या का समय।
पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि निक्की की हत्या 10 फरवरी को तड़के चार बजे नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल ने निक्की की हत्या आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर सुबह 10:00 से 11:00 के बीच की थी।
यह खुलासा पुलिस को कश्मीरी गेट से मिली सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। इस फुटेज में आरोपी कार को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी तक आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा कि उसने निक्की की हत्या सुबह 4:00 बजे की थी।
[ad_2]
Source link