[ad_1]

Marina Yankina, Vladimir Putin
– फोटो : Social Media
विस्तार
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की करीबी और रूसी रक्षा मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी की सेंट पीटर्सबर्ग में मौत हो गई। महिला अधिकारी कथित तौर पर इमारत की 16वीं मंजिल से गिर गई। सेंट पिट्सबर्ग में रूसी रक्षा मंत्रालय का वित्तीय सहायता विभाग है। मरीना यांकिना इसका नेतृत्व करती थीं। यांकिना को जमशिना स्ट्रीट पर एक घर के प्रवेश द्वार पर एक राहगीर ने मृत पाया।
रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यांकिना 160 की ऊंचाई से गिरीं और उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वह यूक्रेन में रूस के सैन्य आक्रमण के वित्तपोषण करने वालों में एक अहम महिला थीं। रूसी जांच समिति और पश्चिमी सैन्य जिले फोंटांका की प्रेस सेवा ने उनकी मौत की पुष्टि की है और उसके रहस्यमय तरीके से गिरने के संबंध में जांच भी शुरू कर दी है।
घर की 16वीं मंजिल पर उसका निजी सामान मिला। मीडिया आउटलेट ‘माश ऑन मोइका’ का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि यंकिना ने अपने पूर्व पति को फोन किया था और उन्हें सूचित किया था कि वह क्या करने का इरादा रखती हैं।
पश्चिमी सैन्य क्षेत्र में शामिल होने से पहले यांकिना ने संघीय कर सेवा (फेडरल टैक्स सर्विस) में सेवा की और सेंट पीटर्सबर्ग की संपत्ति संबंध समिति के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। बताया जाता है कि वह 24 फरवरी को रूस द्वारा शुरू किए गए युद्ध के लिए फंडिंग को मजबूत करने के प्रयासों के केंद्र में थीं।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान कई रूसी अधिकारियों की मौत में यह ताजा मामला है। उनकी मौत से कुछ दिन पहले रूसी जनरल व्लादिमीर मकारोव भी संदिग्ध रूप से मृत पाए गए थे। उन्हें हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सेना से निकाल दिया गया था।
समाचार रिपोर्ट के अनुसार, 26 दिसंबर को रूसी नेता पावेल एंटोनोव की भारत में एक होटल से गिरने के बाद मृत्यु हो गई। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी थल सेना के पूर्व प्रमुख अलेक्सी मासलोव का 25 दिसंबर को अस्पताल में निधन हो गया, जबकि एक दशक तक रूस के ‘एडमिरल्टी शिपयार्ड’ के प्रमुख के रूप में कार्य करने वाले अलेक्जेंडर बुजाकोव का 24 दिसंबर को निधन हो गया।
[ad_2]
Source link