[ad_1]
फिल्म ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक और निर्माता अभिषेक पाठक और उनकी फिल्मों ‘खुदा हाफिज’ व ‘खुदा हाफिज 2’ की हीरोइन शिवालिका ओबेरॉय की 9 फरवरी को गोवा में हुई शादी के दौरान ही इनकी प्रेम कहानी के पहले सूत्र भी जग जाहिर हुए हैं। अभिषेक और शिवालिका काफी लंबे समय से एक दूसरे से डेट कर रहे थे। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत बड़ी दिलचस्प तरीके से हुई थी। आइए आज हम यह जानते है कि वह कौन सा क्षण था जब अभिषेक पाठक पहली ही नजर में शिवालिका ओबेरॉय को अपना दिल दे बैठे, दोनो की पहली मुलाकात कब हुई और अभिषेक पाठक ने कैसे शिवालिका ओबेरॉय को प्रपोज किया।
अभिषेक पाठक बॉलीवुड के जाने माने निर्माता कुमार मंगत के बेटे हैं। एक जुलाई 1987 को मुंबई में जन्मे अभिषेक पाठक ने व्रजलाल पारेख विद्यानिधि हाई स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई की। उसके बाद मीठी बाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। वह न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से फिल्म निर्माण में डिप्लोमा कर चुके हैं। ‘ओमकारा’ में प्रोडक्शन सहायक के रूप काम करने के बाद अभिषेक पाठक ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘नो स्मोकिंग’ और अश्विन धीर की फिल्म ‘वन टू थ्री’ में बतौर सहायक निर्देशक काम किया। अभिषेक पाठक अपने पिता कुमार मंगत के साथ ‘प्यार का पंचनामा’, ‘पागलपंती’ जैसी कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। बतौर निर्देशक उन्होंने ‘उजड़ा चमन’ से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की और ‘दृश्यम 2’ ने उन्हें सफल निर्देशक बना दिया।
शमा की बोल्डनेस और निक्की की कातिल अदाओं ने लूटा फैंस का दिल
वहीं 24 जुलाई 1995 को मुंबई में ही जन्मी शिवालिका ओबेरॉय ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर और जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी पढ़ाई की। मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक करने के दौरान ही उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग इंस्टीट्यूट से तीन महीने का डिप्लोमा कोर्स किया। एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले शिवालिका ओबेरॉय ‘किक’ और ‘हाउसफुल 3’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुकी हैं। बतौर अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से साल 2019 में की थी। इस फिल्म के बाद शिवालिक ने विद्युत जामवाल के साथ ‘खुदा हाफिज’ और ‘खुदा हाफिज 2’ में काम किया है। इन दोनों फिल्मों के निर्माता अभिषेक पाठक हैं और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय की मुलाकात हुई और यहीं से इन दोनों के बीच प्यार परवान चढा और दोनों ने शादी कर ली।
Swara Bhaskar Marriage: ‘इसी का भाई, इसी की जान’ शादी का एलान करते ही विवादों में क्यों घिरीं स्वरा?
पिछले साल अभिषेक पाठक ने तुर्की में शिवालिका को शादी के लिए प्रपोज किया और 24 जुलाई 2022 को सगाई कर ली। ऐसा कहा जाता है कि शिवालिका इसके पहले एक टीवी एक्टर के साथ लंबे रिश्ते में रहीं। कहते हैं कि दोनों ने साल 2018 में सगाई भी की थी लेकिन यह सगाई साल भर में टूट गई हालांकि शिवालिका इन सब बातों को महज अफवाह बताती हैं। बहरहाल, आइए जानते हैं कि वह पहला मौका कौन सा था जब अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय की पहली मुलाकात हुई और पहली मुलाकात से पहले ही अभिषेक पाठक शिवालिका ओबेरॉय को अपना दिल दे बैठे।
[ad_2]
Source link