[ad_1]

यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजसिकी
– फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजसिकी ने इस्तीफे का एलान कर दिया है। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने गुरुवार को बताया कि YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुसान डायने वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वोज्स्की ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। वह अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। वोज्स्की ने बताया है कि प्रक्रिया पूरी होने तक वे पद पर बनी रहेंगी। इनके बाद भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन कंपनी की कमान संभालेंगे।
नील के कैरियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से हुई थी। यहां उनको 60,000 डॉलर वेतन मिलता था। 2008 में नील गूगल में उस समय शामिल हुए थे जब उनकी पुरानी कंपनी डबल क्लिक को गूगल ने खरीद लिया था। नील मोहन और उनकी पत्नी हेमा सरीम मोहन है।
[ad_2]
Source link