Home Breaking News Adani Issue: ‘अगर आपके पास छिपाने को कुछ नहीं तो जांच होने दें’, अदाणी मामले पर सचिन पायलट का केंद्र पर हमला

Adani Issue: ‘अगर आपके पास छिपाने को कुछ नहीं तो जांच होने दें’, अदाणी मामले पर सचिन पायलट का केंद्र पर हमला

0
Adani Issue: ‘अगर आपके पास छिपाने को कुछ नहीं तो जांच होने दें’, अदाणी मामले पर सचिन पायलट का केंद्र पर हमला

[ad_1]

सचिन पायलट

सचिन पायलट
– फोटो : ANI

विस्तार

अदाणी मामले में केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी नेता आए दिन हमलावर होते जा रहे हैं। संसद में राहुल गांधी के सवालों से मिली संजीवनी के बाद कांग्रेस के कई नेता अब अदाणी मामले पर प्रधानमंत्री मोदी को ही सीधे टारगेट कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पायलट ने कहा कि संसद में जब हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अडानी स्टॉक क्रैश जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया तो उन्होंने उसे एक्सपंज कर दिया। संसद की एक मर्यादा होती है कि क्या एक्सपंज हो सकता है और क्या नहीं?

पायलट ने पीएम मोदी पर बोला हमला

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के पास बहुमत है इसका मतलब ये नहीं कि वे प्रश्नों को एक्सपंज कर देंगे। प्रधानमंत्री ने भी शेयर मार्केट क्रैश, जनता के पैसों का दुरूपयोग, सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में देना आदि पर कोई जवाब नहीं दिया।

जेपीसी से क्यों कतराती है आज की सरकार?: सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि जेपीसी से क्यों कतराती है आज की सरकार? अगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो जांच होने दें। बीजेपी ने हिंडनबर्ग शोध पत्रों द्वारा लगाए गए किसी भी आरोप का खंडन नहीं किया है।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here