[ad_1]

जॉर्ज सोरोस
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अरबपति जॉर्ज सोरोस अदाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी टिप्पणी के बाद भारत में विवादों में आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को सोरोस पर पलटवार करते हुए कहा कि अरबपति सोरोस भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानें कौन हैं जॉर्ज सोरोस और उनका विवादों से क्या नाता रहा है। उन्होंने अपनी संपत्ति कैसे अर्जित की और उनकी आलोचना क्यों होती है?
अमेरिकी अरबपति-परोपकारी जॉर्ज सोरोस पर आरोप लगाया जाता है कि वे राजनीति को आकार देने और सत्ता परिवर्तन के लिए अपने धन और प्रभाव का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने 2020 में राष्ट्रवाद के प्रसार से निपटने के लिए एक नए विश्वविद्यालय नेटवर्क को एक बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का एलान किया था। वह भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी आलोचक रहे हैं।
[ad_2]
Source link