Home Sports IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा ये घातक गेंदबाज! कप्तान के बयान से मची सनसनी

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा ये घातक गेंदबाज! कप्तान के बयान से मची सनसनी

0
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा ये घातक गेंदबाज! कप्तान के बयान से मची सनसनी

[ad_1]

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक पारी और 132 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी. ऐसे में सीरीज का अगला मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है. सीरीज का दूसरा मैच 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. इस मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक घातक गेंदबाज को इस मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है. 

दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा ये घातक गेंदबाज

दिल्ली में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) को मौका देने के बजाय गेंदबाजी विभाग में तीन स्पिनर को उतारा जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया की इस योजना से बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर और मैथ्यू कुहनमैन नई दिल्ली में नाथन लियोन और टॉड मर्फी की ऑफ स्पिन जोड़ी के साथ खेलने की तैयारी में हैं. 

कप्तान पैट कमिंस ने दिया ये बड़ा बयान 

कप्तान पैट कमिंस ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है. हम जल्द इस पर फैसला करेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह इस प्रकार की परिस्थितियों में दुनिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक है. उम्मीद है कि जैसी पिच नजर आ रही है वैसी हो.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने पिछले हफ्ते दो तेज गेंदबाजों के साथ सोचा था, उस गेंदबाजी विभाग ने काफी अच्छा काम किया था, लेकिन मुझे लगता है कि चाहे वह स्टार्क हो या स्कॉट (बोलैंड),तेज गेंदबाजी विभाग में विविधता से मदद मिलती है.’

पहले टेस्ट मैच में भी नहीं थे टीम का हिस्सा 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) चोट के चलते भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे. मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन कैच लपकने के प्रयास में बाएं हाथ की अंगुली में चोट लगी थी. वह बाएं हाथ से ही गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) को दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर रखा जा सकता है. 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – सबसे पहले, सबसे आगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here