Home Breaking News Nikki Murder : निक्की का शव ठिकाने लगाने के लिए पश्चिम विहार में रची साजिश, इस नामी होटल के पास

Nikki Murder : निक्की का शव ठिकाने लगाने के लिए पश्चिम विहार में रची साजिश, इस नामी होटल के पास

0
Nikki Murder : निक्की का शव ठिकाने लगाने के लिए पश्चिम विहार में रची साजिश, इस नामी होटल के पास

[ad_1]

Nikki Yadav Murder Case

Nikki Yadav Murder Case
– फोटो : अमर उजाला

निक्की यादव हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। हत्या के बाद जब निक्की के मोबाइल पर फोन आने लगे तो साहिल ने अपना मोबाइल खोला। इसके बाद साहिल, दोस्त अमर व लोकेश और भाई आशीष व नवीन पश्चिम विहार में रेडिसन होटल के पास मिले। उस समय निक्की का शव कार में रखा हुआ था। यहां पर करीब 20 मिनट से ज्यादा समय तक हुई बातचीत में तय हुआ कि शव को ढाबे के फ्रिज में रख दिया जाए और शादी के बाद ठिकाने लगाया जाए।

अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह साहिल की हल्दी की रस्म थी। पिता वीरेंद्र गहलोत ने अमर, लोकेश, आशीष व नवीन को उसे ढूंढने के लिए अलग-अलग भेजा। साहिल का फोन लगातार बंद आ रहा था। सुबह दस बजे तक जब साहिल के बारे में कुछ पता नहीं लगा तो इन लोगों ने निक्की के मोबाइल पर फोन किया। साहिल ने बताया कि वह निक्की की हत्या कर चुका है। साहिल ने चारों को पश्चिम विहार में रेडिसन होटल के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद साहिल ने मोबाइल ऑन कर लिया। 

आरोपी आशीष की नेक्सा कार से पश्चिमी विहार पहुंचे। यहां तय हुआ कि शव को ढाबे में फ्रिज में रख दिया जाए, ताकि खराब न हो। वहीं, आरोपियों को लगा कि साहिल को कहीं रास्ते में पुलिस न पकड़ ले। ऐसे में ये साहिल की कार को एस्कार्ट करके ले गए थे। ये आगे चलकर पुलिस की पिकेट व चेकिंग को देखते रहे। 

पुलिस की पिकेट को देखकर साहिल से रास्ता बदलवा देते थे। घर जाकर चारों ने वीरेंद्र को निक्की की हत्या की बात बता दी थी। 

साजिश के तहत किया था मोबाइल बंद

अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि साजिश के तहत ही साहिल ने उत्तम नगर स्थित निक्की के घर से निकलते समय अपना मोबाइल बंंद कर लिया था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन न मिले। पुलिस को आनंद विहार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व निगम बोध घाट की पार्किंग की फुटेज मिल गई है। साथ ही, निगम बोध पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस को मिल गई है।

साहिल के परिवार ने निक्की से पीछा छुड़ाने के लिए कहा था

निक्की हत्याकांड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि साहिल और निक्की की आर्य समाज मंदिर में शादी की बात साहिल के परिवार को कुछ ही दिनों बाद पता चल गई थी। परिवार ने निक्की को स्वीकार करने से साफ इंकार कर दिया था। परिजनों का कहना था कि बिरादरी के बाहर की बहू स्वीकार नहीं करेंगे। साहिल ने कई बार परिवार को समझाने का भी प्रयास किया था, लेकिन परिवार ने निक्की से पीछा छुड़ाने के लिए कह दिया था। 

पुलिस की पूछताछ में साहिल ने बताया कि निक्की उसका बेहद ध्यान रखती थी। एक बार उसे बुखार हुआ तो निक्की ने पूरी रात जागकर सेवा की। छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने के लिए निक्की कई बार उसकी मदद भी करती थी। वहीं, निक्की का परिवार इस रिश्ते से अंजान था। निक्की की बहन को भी बस इतना पता था कि साहिल अच्छा दोस्त है। वह बहन की मौजूदगी में निक्की से मिलने उत्तम नगर के फ्लैट पर आता था। साहिल का कहना है कि वह निक्की के साथ ही रहना चाहता था, लेकिन परिवार दूसरी शादी का दबाव बना रहा था। शादी की बात पर निगम बोध घाट की पार्किंग में दोनों में नोकझोंक हुई तो साहिल ने उसकी हत्या कर दी। 

साहिल के परिवार ने लगाया पुलिस पर आरोप

साहिल के परिवार ने आरोप लगाया है कि जांच में सहयोग करने के बाद भी पुलिस ने पिता, भाइयों व दोस्तों को जबरन गिरफ्तार किया है, जबकि उन्होंने साहिल को गिरफ्तार करवाने में पूरा सहयोग किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना सबूत के किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस की जांच में कुछ और लोग संदिग्ध

जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका भी उसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर जांच के बाद पुलिस को कुछ और लोगों पर शक है, इन्हें भी जल्द बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here