Home World Joe Biden in Ukraine: जंग के बीच अचानक यूक्रेन पहुंच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चौंकाया, दुनिया में मची खलबली

Joe Biden in Ukraine: जंग के बीच अचानक यूक्रेन पहुंच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चौंकाया, दुनिया में मची खलबली

0
Joe Biden in Ukraine: जंग के बीच अचानक यूक्रेन पहुंच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चौंकाया, दुनिया में मची खलबली

[ad_1]

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले की पहली सालगिरह से कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक राजधानी कीव पहुंचे. उनका यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने स्वागत किया. दोनों नेता कीव की सड़कों पर भी देखे गए, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति 20-22 फरवरी को पोलैंड का दौरा करने वाले हैं, ताकि वहां अमेरिकी सैनिकों की संख्या में इजाफे को लेकर पोलिश प्रधानमंत्री माटुस्ज़ मोराविकी से चर्चा की जा सके. लेकिन उससे पहले ही उन्होंने कीव पहुंचकर सबको चौंका दिया. 24 फरवरी को यूक्रेन-रूस युद्ध को एक साल पूरा हो जाएगा. अभी भी ग्राउंड जीरो पर स्थिति खतरनाक बनी हुई हैं. जो बाइडेन के साथ जेलेंस्की की मुलाकातें पहले भी हुई हैं लेकिन यह पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति कीव पहुंचे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दौरा रूस और अंतरराष्ट्रयी समुदाय को इस बात का संकेत है कि यूएस यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा. पूर्व यूक्रेन में लड़ाई ने भयानक रूप ले लिया है और रूस लगातार मिसाइलों से यूक्रेन के शहरों पर हमल कर रहा है. नए साल की पूर्व संध्या और 1 जनवरी को कीव में नागरिक इमारतों और घरों पर रूसी मिसाइलें गिरी थीं.  

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here