Home Sports Photo Of The Day: 31 हजार रन, 1100 विकेट, ये हैं टीम इंडिया के जांबाज

Photo Of The Day: 31 हजार रन, 1100 विकेट, ये हैं टीम इंडिया के जांबाज

0
Photo Of The Day: 31 हजार रन, 1100 विकेट, ये हैं टीम इंडिया के जांबाज

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 1983 सबसे यादगार कहा जा सकता है. कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में भारत ने तब पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता. यह जीत इसलिए भी अहम मानी जाती है, क्योंकि टीम ने 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन और मजबूत मानी जाने वाली वेस्टइंडीज टीम को मात दी थी. इस जीत ने देश में क्रिकेट की पूरी सोच कर ही बदल कर दिया है. कपिल बड़े स्टार बनकर निकले और धीरे-धीरे खेल ने बड़ी पहचान बना ली. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) जैसे दिग्गज बैटर को भी कौन नहीं जानता. वे टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज खेल रही है. पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कोच शास्त्री और सुनील गावस्कर इसमें कमेंट्री कर रहे हैं. दिल्ली में खत्म हुए दूसरे टेस्ट के बाद दोनों भारतीय दिग्गज पूर्व क्रिकेटर मदन लाल और कीर्ति आजाद के साथ कपिल देव के घर पहुंचे. शास्त्री ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर (Photo Of The Day) करते हुए लिखा, दिल्ली में मिली जीत के बाद हम 1983 के अपने साथियों के साथ कप्तान कपिल देव के घर गए. यह एक शानदार शाम रही.

भारत अब भी WTC Final से हो सकता है बाहर, क्या करेंगे रोहित शर्मा? ICC ने बताया पूरा समीकरण

फोटो में दिख रहे पांचों दिग्गजों की बात करें, तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 31 हजार से अधिक रन तो बनाए ही 1100 से अधिक विकेट भी झटके. सुनील गावस्कर ने 13214 रन बनाने के अलावा 2 विकेट लिए हैं. कपिल देव के 9031 रन-687 विकेट, रवि शास्त्री के 6938 रन-280 विकेट, मदन लाल के 1443 रन-144 विकेट और कीर्ति आजाद के 404 रन व 10 विकेट हैं.

Tags: Kapil dev, Madan Lal, Ravi shastri, Sunil gavaskar, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here