Home Breaking News US Winter Storm: बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका, 1300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, लोगों का आना-जाना हुआ मुश्किल

US Winter Storm: बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका, 1300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, लोगों का आना-जाना हुआ मुश्किल

0
US Winter Storm: बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका, 1300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, लोगों का आना-जाना हुआ मुश्किल

[ad_1]

US Winter Storm

US Winter Storm
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका (US) में बर्फीले तूफान का कहर बढ़ता जा रहा है। तूफान ने पश्चिमी और मध्य राज्यों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस कारण एयरलाइंस ने 1,300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि 2,000 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। बर्फीले तूफान के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि खराब मौसम के कारण इस सप्ताह ग्रेट लेक्स और दक्षिणी मैदानों के मिनेसोटा और अन्य राज्यों में उड़ान में देरी या रद्द हो सकती है।

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि प्रति घंटे दो इंच की दर से गिरने वाली बर्फ और तेज हवाएं उत्तरी मैदानों और अपर मिडवेस्ट (Upper Midwest) के कुछ हिस्सों में स्थिति और खराब हो सकती है। जिससे यात्रा करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के खराब मौसम के कारण घरेलू एयरलाइन स्काईवेस्ट इंक (SkyWest Inc) की 312 उड़ानें रद्द हुई हैं, जबकि साउथवेस्ट एयरलाइंस की 248 और डेल्टा एयरलाइंस की 246 उड़ान रद्द की गईं। साउथवेस्ट और डेल्टा एयरलाइंस ने एक बयान में कहा है कि वे तूफान की निगरानी कर रहे हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here