Home Breaking News Women’s T20 WC: सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, पूजा वस्त्राकर बाहर, हरमनप्रीत के भी खेलने पर संदेह

Women’s T20 WC: सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, पूजा वस्त्राकर बाहर, हरमनप्रीत के भी खेलने पर संदेह

0
Women’s T20 WC: सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, पूजा वस्त्राकर बाहर, हरमनप्रीत के भी खेलने पर संदेह

[ad_1]

पूजा वस्त्राकर (बाएं) और हरमनप्रीत कौर (दाएं)

पूजा वस्त्राकर (बाएं) और हरमनप्रीत कौर (दाएं)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर बीमार हो गई हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पूजा वस्त्राकर बाहर हो गई हैं। वहीं हरमनप्रीत कौर का भी इस मैच में खेलना मुश्किल है। मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को कमजोर माना जा रहा है। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत के बाहर होने पर भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को हरा पाना बेहद मुश्किल होगा। 

पूजा वस्त्राकर को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उनके गले में संक्रमण हुआ है। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत अब तक बुखार से उबर नहीं पाई हैं। हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव अस्पताल पहुंची थीं और जांच कराई। अब तक यह साफ नहीं है कि हरमनप्रीत इस मैच में खेलेंगी या नहीं। फिलहाल मेडिकल टीम सभी खिलाड़ियों की देखरेख कर रही है।

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर की जगह स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, हरमनप्रीत के नहीं खेलने पर स्मृति मंधाना टीम की कमान संभालेंगी। वहीं, टीम में हरलीन देओल या यास्तिका भाटिया को हरमनप्रीत कौर की जगह मौका दिया जा सकता है।

इस टूर्नामेंट में भारत ने चार मैचों में छह अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। हरमनप्रीत के नेतृत्व वाली टीम पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड को हराने में सफल रही थी, उनकी एकमात्र हार इंग्लैंड के खिलाफ आई थी। अगर हरमनप्रीत मैच नहीं खेलती हैं, तो उप-कप्तान स्मृति मंधाना टीम की अगुआई कर सकती हैं। राधा यादव की फिटनेस को लेकर भी सवाल हैं, क्योंकि वह आयरलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाई थीं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here