Home Breaking News गुजरात में 3 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश : 5 हाईस्पीड कॉरिडोर से पांच रुपये के खाने तक, बजट में किसे क्या मिला?

गुजरात में 3 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश : 5 हाईस्पीड कॉरिडोर से पांच रुपये के खाने तक, बजट में किसे क्या मिला?

0
गुजरात में 3 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश : 5 हाईस्पीड कॉरिडोर से पांच रुपये के खाने तक, बजट में किसे क्या मिला?

[ad_1]

Gujarat Budget 2023

Gujarat Budget 2023
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने शुक्रवार को 3.01 लाख करोड़ रुपये का राज्य का आम बजट पेश किया। पिछले साल राज्य में हुए चुनाव के बाद बनी नई सरकार का ये पहला बजट है। इसमें सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि गुजरात में पिछले दो दशकों में संतुलित विकास की नींव रखी गई। सरकार ने पूंजीगत खर्च बढ़ाकर 72 हजार 509 करोड़ किया है। महिला एवं बाल विकास के लिए छह हजार 64 करोड़ का प्रावधान किया गया है। परिवार कल्याण विभाग के लिए 15 हजार 182 करोड़ और खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए 2165 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। खास बात है कि सरकार ने मौजूदा करों (Tax) में किसी भी वृद्धि या कमी की घोषणा नहीं की है। आइए जानते हैं कि गुजरात सरकार के इस आम बजट में आम लोगों के लिए क्या-क्या घोषणाएं हुईं हैं? 

1. कोर्ट नया टैक्स नहीं लगाया गया

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि इस वित्तीय वर्ष में आम जनता पर कोई नया टैक्स का भार नहीं दिया जाएगा। 

2. विकास कार्यों के लिए बड़ी घोषणाएं 

गुजरात सरकार ने सूबे में पांच हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने का एलान किया है। इसके अलावा द्वारका में नया एयरपोर्ट बनेगा। हवाई पट्टी- एयरपोर्ट और हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए 215 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अहमदाबाद-बगोदरा-राजकोट हाइवे अब छह लेन का किया जाएगा। भुज-खावड़ा धर्मशाला रोड को टू-वे बनाया जाएगा। साबरमती नदी पर बैराज बनाने के लिए भी सरकार ने 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।  धार्मिक, हेरिटेज, एडवेंचर और ईको टूरिज्म के तहत पर्यटन स्थलों के लिए 640 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों के समेकित विकास हेतु 706 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पर्यटन के विकास में तेजी लाने के लिए 277 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अंबेडकर आवास योजना और पंडित दीनदयाल आवास योजना में 222 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। मोरबी और गिर सोमनाथ में डॉ. अंबेडकर भवन बनेगा। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here