[ad_1]

जॉम्बी ड्रग बन रही मौत का कारण
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अक्सर हॉलीवुड फिल्मों में आपने देखा होगा, जिसमें लोग किसी रहस्यमयी वायरस के संपर्क में आकर जॉम्बी बन जाते हैं और भूत-प्रेत जैसे दिखने लगते हैं। अब ऐसा हकीकत में हो रहा है। दरअसल अमेरिका में एक नई ड्रग के इस्तेमाल से लोगों की त्वचा सड़ रही है और वह जॉम्बी जैसे दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों की इस ड्रग के असर से मौत हो रही है। अमेरिका के कई शहरों में इस ड्रग का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिससे वहां की सरकार चिंतित है।
क्या है जॉम्बी ड्रग Xylazine
बता दें कि अमेरिका में जाइलाजाइन नामक दवा का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आमतौर पर इस दवा का इस्तेमाल जानवरों पर किया जाता है, जिससे जानवरों को बेहोश करने में मदद मिलती है। लेकिन अमेरिका के कई शहरों में युवा भी इस दवा को बतौर ड्रग इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे उन्हें भी बेहोशी जैसी नींद आना, सांसे धीमी हो जाने की समस्या हो रही है। बार-बार इस ड्रग का इस्तेमाल करने वाले या फिर ज्यादा डोज लेने वाले लोगों की मौत भी हो रही है। साथ ही इस ड्रग के इस्तेमाल से लोगों की त्वचा सड़ रही है और वह जॉम्बी जैसे दिख रहे हैं।
Brooo, what’s happening in the USA🙆🏽♂️💀? pic.twitter.com/hUJCjZ5Xlx
— Oyindamola🙄 (@dammiedammie35) December 6, 2022
दरअसल ड्रग के साइड इफेक्ट से पीड़ितों के शरीर पर घाव हो रहे हैं और अगर इस पर ध्यान ना दिया जाए तो इससे त्वचा की कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। ऐसे में उस अंग को काटना पड़ रहा है। कई बार इस दवाई के असर से व्यक्ति लंबे समय तक अर्द्ध बेहोशी की हालत में रहता है, जिससे उसके सड़क हादसे की चपेट में आने या फिर यौन शोषण होने का भी खतरा है।
This is walking dead 👌 pic.twitter.com/7bX9Ara09V
— nikola 3 (@ronin19217435) February 19, 2023
जाइलाजाइन को फेनटानिल के साथ मिलाकर ट्रैंक डोप तैयार की जा रही है, जिसे नशे के तौर पर युवाओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। चिंता की बात ये है कि यह ट्रैंक डोप अमेरिका की सड़कों पर आसानी से उपलब्ध हो जा रही है।
Xylazine – معروف أيضًا باسم “tranq” و “tranq dope” و “zombie drug”
للمزيد 👇https://t.co/9GdmXXsOjc pic.twitter.com/aOjtE5RhBW
— ⭐ Index Hakeem 🟣⭐ (@hakrashaa) February 22, 2023
[ad_2]
Source link