Home Breaking News प्रेमी संग पूर्व प्रेमी का कत्ल: आंखें नोंची… उस्तरे से काटे दोनों हाथों के पंजे, शव का हाल देख डॉक्टर कांपे

प्रेमी संग पूर्व प्रेमी का कत्ल: आंखें नोंची… उस्तरे से काटे दोनों हाथों के पंजे, शव का हाल देख डॉक्टर कांपे

0
प्रेमी संग पूर्व प्रेमी का कत्ल: आंखें नोंची… उस्तरे से काटे दोनों हाथों के पंजे, शव का हाल देख डॉक्टर कांपे

[ad_1]

aligarh murder

aligarh murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह के एक अपराधी युवक की उसकी पूर्व प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को सोमवार रात अंजाम दिया गया। पहले पूर्व प्रेमी को बातों में उलझाकर मिलने बुलाया, फिर जवां क्षेत्र में राख के बंधे पर बेहोश कर उसकी हत्या की गई। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों में हत्यारोपी युवती व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। 

प्रेमी जोड़े ने जिस दरिंदगी से हत्या को अंजाम दिया। उसी अंदाज में उन्होंने खुलकर पुलिस के सामने सच भी बयां किया। युवती ने साफ कहा कि खुद के साथ दुष्कर्म और प्रेमी के बाल काटने का बदला लिया है। पोस्टमार्टम में जो उजागर हुआ है, उसे देख सभी हैरान हैं। दोनों ने मिलकर सिर्फ उसका गला ही नहीं रेता। 

साथ में दोनों हाथों के पंजे ऊपर से काटे गए, आंखें तक नोंच ली गईं। पीट और पेट पर चाकू से कई प्रहार किए। शव की इस हालत को देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों तक ने दांतों तले उंगली दबा ली। पुलिस के अनुसार, दोनों को तड़के गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ शुरू की तो उन्होंने स्वीकारा कि गालिब उन्हें परेशान कर रहा था। 

युवती ने स्वीकारा कि पहले गालिब से उसकी दोस्ती थी। डेढ़ वर्ष पहले युवती ने उसे छोड़ अयाज से दोस्ती कर ली। जब वह छूट कर आया तो परेशान करने लगा। साथ रहने के लिए तरह तरह के दबाव बनाने लगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here