Home Sports ‘हमारी शादी नहीं हो सकती’, शिखर धवन से क्यों बोलीं हुमा कुरैशी? VIDEO हो गया वायरल

‘हमारी शादी नहीं हो सकती’, शिखर धवन से क्यों बोलीं हुमा कुरैशी? VIDEO हो गया वायरल

0
‘हमारी शादी नहीं हो सकती’, शिखर धवन से क्यों बोलीं हुमा कुरैशी? VIDEO हो गया वायरल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन ने भारत के लिए पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेला था. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला और तब से ही वह टीम से बाहर हैं. उन्होंने अंतिम टी20 इंटरनेशनल जुलाई 2021 और अंतिम टेस्ट मैच सितंबर 2018 में खेला था. टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह इंस्टाग्राम पर अपने फनी वीडियो शेयर करके फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनका नया वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ वायरल हो रहा है.

शिखर धवन ने हुमा कुरैशी के साथ अपना नया वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में फोन पर हुमा कुरैशी शिखर धवन से पंजाबी में कहती हैं कि हमारी शादी नहीं हो सकती है? इस पर शिखर धवन जवाब देते हुए पूछते हैं, क्यों… कल ही तो अपनी शादी है. फिर हुमा कुरैशी कहती हैं- ओह! फोन आपको लग गया.

पति की जगह विकेटकीपिंग करने उतरी पत्नी, हिंदुस्तानी लड़की ने किया था अनोखा कारनामा

साथी क्रिकेटर की शादी में पहुंचा विकेटकीपर, साली पर आया दिल, हो गया स्टम्प

शिखर धवन हंसते हैं और फोन काट देते हैं, लेकिन फोन काटने के बाद उन्हें समझ आता है कि हुमा कुरैशी ने यह क्या बोल दिया है. वह ऐसा एक्सप्रेशन देते हैं, जैसे कि उनके साथ कोई धोखा हो रहा हो. फैन्स को हुमा और शिखर का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि शिखर धवन ने इससे पहले हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म ‘डबल एक्सल’ में कैमियो किया था. फिल्म के सीन में शिखर धवन और हुमा कुरैशी डांस करते हुए नजर आ रहे थे.

Tags: Huma Qureshi, Most viral video, Off The Field, Shikhar dhawan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here