[ad_1]

सौरव गांगुली, रणबीर कपूर
– फोटो : social media
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जीवन भी पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है। एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बाद अब बॉलीवुड भारतीय क्रिकेट टीम के ‘दादा’ यानी सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म बनाने जा रहा है। टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर बायोपिक बनाने का एलान काफी समय पहले हो चुका है। लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर सौरव गांगुली ने मुहर लगा दी है। स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद अब सबके दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर बड़े पर्दे पर ‘दादा’ का किरदार बॉलीवुड का कौन सा अभिनेता निभाएगा? हमारे पास एक ऐसी खबर है, जिसे सुन सभी के मन की उत्सुकता और बढ़ जाएगी।
[ad_2]
Source link