Home Breaking News MCD Live: शाम से रात और रात से हुई सुबह पर नहीं थमा सदन में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित

MCD Live: शाम से रात और रात से हुई सुबह पर नहीं थमा सदन में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित

0
MCD Live: शाम से रात और रात से हुई सुबह पर नहीं थमा सदन में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित

[ad_1]

10:03 AM, 23-Feb-2023

कल सुबह 10 बजे तक के लिए सदन स्थगित

सदन में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा ऐसे में सदन की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

10:01 AM, 23-Feb-2023

सदन में पढ़ी गई हनुमान चालीसा

इसके बाद मेयर ने एक घंटे के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए कहा कि लौटते ही स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शुरू कराएंगी, लेकिन करीब दो घंटे की देरी के बाद मेयर चेयर पर लौटीं। इस दौरान पार्षदों ने सदन में हनुमान चालीसा का पाठ किया और देशभक्ति के गाने भी गाए। सदन में जय श्रीराम, जय बजरंग बली के जयकारे लगाए गए। भाजपा की पार्षद शिखा राय ने निगम सचिव भगवान सिंह से सवाल किया कि मेयर मैडम अपनी चेयर पर लौट रही हैं, वे दो घंटे से गायब हैं। इसके करीब दस मिनट बाद मेयर चेयर पर लौटीं। 

09:52 AM, 23-Feb-2023

दरअसल, मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में सदस्यों को वोटिंग के दौरान मोबाइल साथ में लेकर जाने की रोक थी। इसका सभी सदस्यों ने पालन भी किया। शांतिपूर्वक ये दोनों चुनाव संपन्न हो गए। 

09:31 AM, 23-Feb-2023

छठी बार सदन स्थगित

करीब एक घंटे पहले छठी बार हंगामे के चलते सदन स्थगित किया गया।

 

09:25 AM, 23-Feb-2023

मेयर का आरोप भाजपा पार्षदों ने उन पर हमला किया

मेयर ने आरोप लगाया है कि भाजपा पार्षदों ने उन पर भी हमला किया। आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव हुए बगैर सत्र खत्म नहीं होगा। भले सदन लगातार कई दिनों तक चलता रहे। स्टैंडिंग कमेटी भी आप की ही बनेगी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पहली बैठक में ही कराने का आदेश दिया है। वहीं, रात करीब एक बजे आप के पार्षद सदन से निकल गए, लेकिन भाजपा के पार्षद बैठकर मेयर का इंतजार करते रहे।

08:56 AM, 23-Feb-2023

MCD Live: शाम से रात और रात से हुई सुबह पर नहीं थमा सदन में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित

दिल्ली नगर निगम में बुधवार को मेयर चुनाव से शुरू हुई चुनाव की प्रक्रिया उप मेयर के चुनाव तक तो सुचारू रूप से चली थी लेकिन इसके बाद स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान सदन में हंगामा शुरू हो गया। यह हंगामा कल शाम से ही जारी है जो पूरी रात चला। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षदों और भाजपा के पार्षदों में हाथपाई और धक्का मुक्की भी हुई। कल रात से आज सुबह तक सदन की कार्यवाही छह बार स्थगित हुई है। जैसे ही कार्यवाही शुरू होती है पार्षदों का हंगामा शुरू हो जाता है। कल हाथापाई हुई और बोतलें फेंकी गईं और आज सवेरे तक सदन में कागजी गोले रुक-रुक कर चलते रहे। महिला पार्षद भी आपस में भिड़ती रहीं। हंगामे के मद्देनजर एडिशनल डीसीपी शशांक जायसवाल ने सिविक सेंटर का दौरा किया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here