[ad_1]

दिल्ली की पॉश फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में बुजुर्ग की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैनिक फार्म में बुजुर्ग सतीश कुमार की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा हुआ है। तीसरे आरोपी मुकुल ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पहले बुजुर्ग की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई थी, फिर आरोपी भाई रवि कुमार, धर्मेंद्र व मुकुल ने हथौड़े से आठ से ज्यादा वार कर सिर के कई टुकड़े कर दिए थे। आरोपियों ने पाने से इस तरह वार किए थे कि बुजुर्ग का खून कमरे में चार से पांच फुट तक फैला हुआ था।
पीड़ित बुजुर्ग सतीश कुमार भारद्वाज ने उसके भाई रवि को पहचान लिया था। बुजुर्ग ने धमकी दी थी कि वह सब को बता देगा इसके बाद मुकुल ने तकिए से मुंह दबाकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।
10-12 बार किए पाने से वार
इसके बाद पाने से बुजुर्ग के सिर पर 10 से 12 बार वार हत्या कर दी। आरोपियों ने पाने से इसलिए वार किए थे ताकि बुजुर्ग जिंदा ना रहे। आरोपी मुकुल वारदात के बाद ग्रीन पार्क चला गया। वहां उसने ठेके के तीन बीयर खरीदी और बीयर पीकर गिरी डियर पार्क में सो गया। शाम को जब उसकी नींद खुली तो वह घर पहुंचा और घरवालों को फोन करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
[ad_2]
Source link