[ad_1]
IND vs AUS, 3rd Test: इंदौर में खेले जाने वाले इस तीसरे टेस्ट मैच में भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक ऐतिहासिक कमाल करेंगे. दरअसल, टीम इंडिया के खतरनाक ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव का एक ‘महारिकॉर्ड’ ध्वस्त कर देंगे. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 से 5 मार्च तक इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत 2-0 से आगे है. टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच को जीत लेती है, तो वह न सिर्फ टेस्ट सीरीज का कब्जा जमा लेगी.
[ad_2]
Source link