Home Breaking News MCD Live: सदन में फिर शुरू हुआ पार्षदों का हंगामा, सौरभ भारद्वाज बोले- होगी AAP की जीत

MCD Live: सदन में फिर शुरू हुआ पार्षदों का हंगामा, सौरभ भारद्वाज बोले- होगी AAP की जीत

0
MCD Live: सदन में फिर शुरू हुआ पार्षदों का हंगामा, सौरभ भारद्वाज बोले- होगी AAP की जीत

[ad_1]

10:59 AM, 24-Feb-2023

भाजपा पार्षदों ने सदन में की नारेबाजी

भाजपा पार्षद सदन में पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं।

10:52 AM, 24-Feb-2023

सदन में हंगामा शुरू

आज दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होना है। हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया है। वहीं आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि  हमें पूरा विश्वास है कि जैसे मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीते वैसे ही हम स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव भी जीतेंगे।

10:11 AM, 24-Feb-2023

आप पार्षद भाजपा में शामिल

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही आप पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी हंगामा बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुआ वो आप के इशारे पर हुआ।

09:54 AM, 24-Feb-2023

MCD Live: सदन में फिर शुरू हुआ पार्षदों का हंगामा, सौरभ भारद्वाज बोले- होगी AAP की जीत

आज फिर हंगामे के आसार

मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव के दौरान जिस तरह बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक सदन में हंगामा हुआ उसके बाद आज एक बार फिर होने वाले चुनाव को लेकर संशय बरकरार है। वहीं आम आदमी पार्टी के एक पार्षद पवन सहरावत के भाजपा ज्वाइन कर लेने से पार्टी को झटका लगा है। अब आज फिर दरबार सजेगा। स्थायी समिति के लिए भाजपा फिर से वोटिंग की मांग कर रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here