Home Sports घर की छत पर टेबल टेनिस गेंद से सीखे गेंदबाजी के गुर, दुनिया को मिला ‘दूसरा’ और पाकिस्तान को धाकड़ गेंदबाज

घर की छत पर टेबल टेनिस गेंद से सीखे गेंदबाजी के गुर, दुनिया को मिला ‘दूसरा’ और पाकिस्तान को धाकड़ गेंदबाज

0
घर की छत पर टेबल टेनिस गेंद से सीखे गेंदबाजी के गुर, दुनिया को मिला ‘दूसरा’ और पाकिस्तान को धाकड़ गेंदबाज

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान ने दुनिया को शानदार स्पिन गेंदबाज भी दिए
पाकिस्तानी गेंदबाज ने घर की छत पर सीखी थी बॉलिंग

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक की गिनती ऑल टाइम ग्रेट गेंदबाजों में होती है. उन्होंने टेस्ट और वनडे मिलाकर 500 के करीब विकेट लिए. आज आर अश्विन या दूसरे स्पिन गेंदबाज बल्लेबाजों के खिलाफ अचूक हथियार के तौर पर ‘दूसरा’ का इस्तेमाल कर रहे हैं. उसे ईजाद करने का श्रेय सकलैन मुश्ताक को ही जाता है. दिलचस्प बात ये है कि सकलैन ने इस दूसरा का ईजाद अपने घर की छत पर टेबल टेनिस गेंद से क्रिकेट खेलते हुए किया था. सकलैन ने शोएब अख्तर के शो पर हाल ही में इसका खुलासा किया.

शोएब अख्तर ने अपने शो में सकलैन मुश्ताक से उनकी गेंदबाजी को लेकर सवाल पूछे. इसी दौरान सकलैन ने अपनी घातक गेंद ‘दूसरा’ से जुड़ी कहानी सुनाई. सकलैन ने कहा, “मैंने जिस दौर में खेलना शुरू किया, उस समय इमरान खान और अब्दुल कादिर का बड़ा नाम था. इन दोनों खिलाड़ियों को जादूगर कहा जाता था. इनकी गेंदबाजी को देखकर मुझे भी ये लगता था कि मैं भी कुछ ऐसा कर दूं कि लोग मुझे भी जादूगर कहें.”

घर की छत पर सकलैन ने ‘दूसरा’ ईजाद की
सकलैन मुश्ताक ने इस इंटरव्यू में आगे बताया, “मैं घर की छत पर टेबल टेनिस गेंद से ही गेंदबाजी की प्रैक्टिस करता था. मैं अलग-अलग तरह से गेंद फेंकने की घंटों कोशिश करता था. मेरी कोशिश थी कि मैं कुछ अलग करूं. इसलिए अलग-अलग तरीके से गेंद ग्रिप कर बॉलिंग करता था. आज जिस कैरम बॉल की बात दुनिया करती है. ये गेंद तो हम जब 6-7 साल के थे, तभी से ही फेंकना सीख गए थे. छत पर ही खेलते-खेलते एक दिन ‘दूसरा’ ईजाद हो गई. मैंने गेंद की ग्रिप थोड़ी अलग रखी और जब छोड़ा तो गेंद अंदर आने के बजाए बाहर की तरह निकल गई. बस, यहीं से ‘दूसरा’ की शुरुआत हुई.”

T20 वर्ल्ड कप की हार के बाद टीम इंडिया में होगी सर्जरी, 3 नए खिलाड़ी जगह लेने को तैयार, एक के पिता कारपेंटर

RCB…RCB जप रहा था, IPL नीलामी में खरीदा किसी और टीम ने, 500 रुपये कमाने वाले को मिला छप्परफाड़ पैसा

सकलैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 496 विकेट लिए
सकलैन मुश्ताक ने आगे जाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के खिलाफ ‘दूसरा’ (गेंद) का खूब इस्तेमाल किया और एक अलग गेंदबाज के रूप में उनकी पहचान बनी. सकलैन ने 49 टेस्ट और 169 वनडे खेले. इसमें उन्होंने कुल 496 विकेट झटके. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सकलैन के नाम 800 से अधिक विकेट हैं.

Tags: Cricket news, Nathan Lyon, Pakistan, R ashwin, Shoaib Akhtar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here