[ad_1]
Ravindra Jadeja: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दुनिया के सबसे बेहतरीन टेस्ट ऑलराउंडर हैं. इस बात का सबूत यह है कि ICC टेस्ट रैंकिंग्स में वह लगातार नंबर-1 पर बने हुए हैं. ताजा टेस्ट रैंकिंग में भी जडेजा ने पहला पायदान कब्जाया हुआ है. दूसरे नंबर पर भारत के ही रविचंद्रन अश्विन हैं. हालांकि, जडेजा अंकों के मामले में अश्विन से काफी आगे निकल चुके हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है की जडेजा दुनिया के बेहतरीन टेस्ट ऑलराउंडर हैं. चोट के बाद टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने वापसी की. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जडेजा ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें दुनिया के बेहतरीन टेस्ट ऑलराउंडर्स में क्यों शामिल किया जाता है. एक बार फिर जडेजा ने ऐसा काम कर दिया जिसे कर पाना विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए नामुमकिन तो नहीं, पर मुश्किल रहने वाला है.
[ad_2]
Source link