Home Sports विराट कोहली की तरह बनना चाहता था खिलाड़ी, अब बन गया वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज, कहानी है बेहद दिलचस्प

विराट कोहली की तरह बनना चाहता था खिलाड़ी, अब बन गया वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज, कहानी है बेहद दिलचस्प

0
विराट कोहली की तरह बनना चाहता था खिलाड़ी, अब बन गया वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज, कहानी है बेहद दिलचस्प

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली की तरह बनना चाहता था तेज गेंदबाज.
पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने किया खुलासा.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर काफी नाम कमाया है. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों की संख्या में है. विराट कोहली से प्रेरणा लेकर कई युवा क्रिकेटरों ने क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहा. कई युवा इसमें सफल भी हुए. ऐसी ही कुछ कहानी स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी है. मोहम्मद सिराज भी विराट को देखकर उनके जैसा ही बनना चाहते थे. इसका खुलासा भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने किया.

टीम इंडिया के पूर्व कोच भरत अरुण ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “मोहम्मद सिराज विराट की तरह बनना चाहता था. विराट का उसपर काफी गहरा प्रभाव था. वह विराट का बहुत बड़ा फैन है. आरसीबी के साथ पहले सीज़न के बाद वह मेरे पास आया और कहा, सर मुझे विराट की तरह बनना है. मुझे फिर लगा की उसमें सचमुच विराट के जैसा बनने की भूख है. फिर मैंने उससे कहा अगर विराट की तरह बनना है तो उसकी तरह सब कुछ त्याग करना पड़ेगा.”

जब युवराज सिंह के जेल जाने की आ गई नौबत, घंटेभर में मिली जमानत, मांगनी पड़ी माफी, जानें क्या था पूरा मामला

 बता दें कि सिराज ने अपना डेब्यू विराट कोहली की कप्तानी में ही किया था. उन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में विराट कोहली की कप्तानी में खेला था. अपने डेब्यू में सिराज काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 53 रन लुटाए थे.

कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने कह दिया कुछ ऐसा, भड़क गए फैंस, पैनल से हटाने की कर दी मांग

वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं सिराज
मोहम्मद सिराज इस वक्त वनडे रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर हैं. उन्होंने पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनके अभी 729 रेटिंग है. वही दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं.

Tags: Bharat Arun, Mohammad Siraj, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here