Home Sports सहवाग का नाम होता डॉन ब्रैडमैन से उपर, 1 चूक ने कर बिगाड़ दिया सारा खेल, मेहनत पर फिरा पानी

सहवाग का नाम होता डॉन ब्रैडमैन से उपर, 1 चूक ने कर बिगाड़ दिया सारा खेल, मेहनत पर फिरा पानी

0
सहवाग का नाम होता डॉन ब्रैडमैन से उपर, 1 चूक ने कर बिगाड़ दिया सारा खेल, मेहनत पर फिरा पानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में दो ट्रिपल सेंचुरी जमाई है
वीरेंद्र सहवाग के पास डॉन ब्रैडमैन से आगे निकलने का मौका था

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर रहे वींरेंद्र सहवाग से दुनियाभर के गेंदबाज खौफ खाते थे. टेस्ट क्रिकेट में वनडे और टी20 जैसा रोमांच भरने वाले इस धुरंधर ने कई ऐसी पारियां खेली जिसने इतिहास रच दिया. चाहे 99 रन पर हों या फिर शून्य पर वीरेंद्र सहवाग को छक्के मारने का मूड किया तो वो पीछे नहीं हटते थे. इसी आक्रामकता कि वजह से वो क्रिकेट की दुनिया के महान बैटर ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन से आगे निकलने का मौका गंवा बैठे.

भारत ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट इतिहास के पन्ने में वीरेंद्र सहवाग का नाम सुनहरे अक्षर में दर्ज है. विस्फोटक बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में रोमांच भरने वाले इस धुरंधर ने भारत की तरफ से सबसे पहले तिहरा शतक जमाने का कमाल कर दिखाया. वनडे में भी उनके नाम दोहरा शतक दर्ज है. सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट और 251 वनडे मैच खेले. इसके अलावा उन्होंने 19 टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत की. टेस्ट में 23 शतक के साथ सहवाग ने 49.34 की औसत से कुल 8586 रन बनाए. वनडे में 15 शतक के साथ उनके नाम 8273 रन हैं.

ब्रैडमैन से आगे निकलने का मौका गंवाया

टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सहवाग ने दो बार ट्रिपल सेंचुरी जमाई. कमाल की बात यह है कि चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ ही उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल की थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी ट्रिपल सेंचुरी जमाई.

श्रीलंका के खिलाफ सहवाग के तीसरी बार टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का मौका हासिल किया था. 293 रन के स्कोर पर छक्का लगाने की कोशिश में वो अपना विकेट गंवा बैठे. डॉन ब्रैडमैन ने दो ट्रिपल सेंचुरी बनाई थी. अगर सहवाग ने संयम से काम लिया होता तो वो इस महान बल्लेबाज से आगे निकल जाते और इतिहास में उनको इस कीर्तिमान के लिए याद किया जाता.

Tags: Don bradman, Virendra Sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here