[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने खुलकर रखी अपने दिल की बात
सचिन तेंदुलकर के बारे में भी बताई कुछ बातें
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप तक टीम के कप्तान बने रहना चाहते थे इस बात से सभी वाकिफ है. भारत में होने वाले इस विश्व कप को जीतकर वो बतौर कप्तान अपने आईसीसी ट्रॉफी ना जीत पाने की कसक को दूर करना चाहते थे. इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाईज टीम के लिए खेलते हैं. टीम के वीडियो चैट में बात करते हुए उन्होंने कई बातों का खुलासा किया. इसमें से एक चीज सचिन तेंदुलकर को लेकर भी कही जो कुछ लोगों को खटक सकती है.
विराट कोहली ने RCB Podcast में अपने करियर से जुड़ी कई बातें की. इसमें कप्तानी और बतौर खिलाड़ी हासिल की गई उपलब्धि को लेकर भी कई चीजें बताई. इसमें से एक टॉपिक आईसीसी ट्रॉफी को जीतने को लेकर उठाया. विराट कोहली ने बातों बातों में यह कह दिया कि उन्होंने अपने करियर में वो काम कर लिया है जिसे करने में महान सचिन तेंदुलकर को भी लंबा वक्त लग गया.
2011 विश्व कप के बारे में बात करते हुए कहा, मैं ईमानदारी से कहना चाहूंगा कि भाग्यशाली हूं कि उस टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला. जिस तरह से मेरा सलेक्शन हुआ वो भी कमाल ही था. मैंने पीछे कुछ अच्छी पारियां खेली थी और रन बनाए थे तो मुझे टीम में चुन लिया गया. मैं विश्व कप की टीम में जगह बनाउंगा सोचा भी नहीं था. तो जो होना है वो होना ही है.
ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने कितने ही विश्व कप खेले थे. टीम में सचिन तेंदुलकर थे जो अपने छठे विश्व कप में खेलने उतरे थे. उस बार में वो एक विश्व कप को जीतने में कामयाब रहे थे. मैं एक खिलाड़ी था जो पहली बार विश्व कप टीम का हिस्सा बना और पहली बार में ही चैंपियन बनने में कामयाब हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Icc world cup 2011, Sachin tendulkar, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : February 26, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link