[ad_1]
05:46 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: दक्षिण अफ्रीका का फाइनल तक का सफर
- श्रीलंका के खिलाफ तीन रन से हारे
- न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया
- ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हारे
- बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया
- इंग्लैंड को छह रन से हराया
👋 Hello, South Africa!
📍 Newlands, Cape Town
🏆 ICC Women’s #T20WorldCup 2023 Final#AUSvSA | #TurnItUp pic.twitter.com/JqhOEfX3MD
— ICC (@ICC) February 26, 2023
05:45 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: ऑस्ट्रेलिया का फाइनल तक का सफर
- न्यूजीलैंड को 97 रन से हराया
- बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया
- श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
- दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया
- भारत को पांच रन से हराया
The defending #T20WorldCup champions are here and are ready to #TurnItUp 💪#AUSvSA pic.twitter.com/D4xi8JnZyz
— ICC (@ICC) February 26, 2023
05:44 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका से जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लीग चरण में मेजबानों को छह विकेट से हराया था। लेकिन आत्मविश्वास से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में किसी भी तरह की गलती से बचना चाहेगी क्योंकि भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम को जीत आसानी से नहीं मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम हर विभाग में काफी मजबूत है। उनके पास एलिसा हीली, कप्तान मेग लेनिंग, एलिसे पेरी और गार्डनर जैसी दमदार खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच को बदल सकती हैं।
🇿🇦 Warming up for the grand finale.#AUSvSA | #TurnItUp | #T20WorldCup pic.twitter.com/fQRmJ4hma7
— ICC (@ICC) February 26, 2023
05:43 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: ताजमिन से बल्लेबाजी मजबूत
दक्षिण अफ्रीका के पास अच्छी सलामी जोड़ी है। एल वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स के रूप में यह जोड़ी मेजबानों के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी ताजमिन का बल्ला चला था। इसके अलावा ताजमिन भाला फेंक में पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन रही चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा इन दोनों के कंधों पर रहेगा। ऑलराउंडर मारिजाने कैप भी टीम की अहम खिलाड़ी हैं जिन्होंने सेमीफाइनल में अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाए थे।
05:42 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: मेजबान कर चुके हैं उलटफेर
दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था और वह मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ऐसा करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलियाई को हराना किसी भी तरह से आसान नहीं होगा। वह टूर्नामेंट में काफी मजबूत टीम है और छठी बार इस ट्रॉफी को हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
05:42 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: दक्षिण अफ्रीका के पास है मौका
अगर दक्षिण अफ्रीका यह खिताब हासिल कर लेता है तो वह तीसरी ऐसी मेजबान टीम बन जाएगी जिसने यह ट्रॉफी हासिल की है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2009 में मेजबान के तौर पर यह खिताब जीता था, जबकि 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने भी इसी तरह यह ट्रॉफी जीती थी।
05:40 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: दोनों टीमों के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
दोनों ही टीमों के पास यह मैच जीत रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगा सकती है और वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है और वह इस शानदार मौके को छोड़ना नहीं चाहेंगे।
05:35 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: पहली बार चैंपियन बनने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया से मैच, थोड़ी देर में टॉस
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह सातवां फाइनल है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। यह मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
[ad_2]
Source link