[ad_1]
09:12 AM, 26-Feb-2023
मनीष सिसोदिया ने कहा- जेल जाना पड़ा तो परवाह नहीं
आज होने वाली पूछताछ से पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।
09:00 AM, 26-Feb-2023
11 बजे पहुंचेंगे सीबीआई मुख्यालय
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह की जानकारी मिली है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले राजघाट जाएंगे। उसके बाद वह सुबह 11:00 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचेंगे। यह संभावना जताई जा रही है कि उनके साथ भारी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना है । समर्थक हंगामा ना करें इसे रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर शनिवार देर रात तक नजर रखे हुए थे और रणनीति बनाने मे लगे हुए थे।
08:59 AM, 26-Feb-2023
इन रास्तों पर आने से बचें
भारी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना को देखते हुए लाला लाजपत राय मार्ग समेत लोधी कॉलोनी स्थित सीजीओ कंपलेक्स के आसपास स्थित सभी मार्गों को सुबह बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है।
08:54 AM, 26-Feb-2023
Liquor Scam Live: मनीष सिसोदिया से आज पूछताछ करेगी सीबीआई, डिप्टी सीएम- जेल जाना पड़ा तो परवाह नहीं
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री के साथ आम आदमी पार्टी के भारी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीबन डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के आसपास तैनात किया गया है।
[ad_2]
Source link