[ad_1]
विस्तार
वेल्स की एक महिला अपने पानी का बिल देखकर हैरान रह गईं। हालांकि उसने सोचा की यह बिल गलती से आया होगा पर बिल सही था। दरअसल अज्ञात पानी के रिसाव के कारण महिला को यह बिल भेजा गया था।
क्लेयर फिट्जपैट्रिक ब्रिजेंड पिछले साल अपने वर्तमान घर में रहने आई थी। दो बच्चों की मां उस समय हैरान रह गईं जब उन्होंने देखा कि जल प्राधिकरण का उनके पानी के कनेक्शन पर बहुत बड़ा बिल बकाया है।
कॉस्मेटिक प्रोडक्ट डेवलपर के रूप में काम करने वाली ने कहा, “मैं घबरा गई थी- उन्हें लगता होगा कि मैं पीछे के बगीचे में वाटरपार्क चला रही हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे पहली बार कुछ गड़बड़ है तब एहसास हुआ जब मुझे मेरे बैंक ने मेरे मासिक प्रत्यक्ष डेबिट बढ़ने के संबंध में सतर्क किया। उसके बाद मैंने जल प्राधिकरण को फोन किया तो मुझे बताया गया कि मेरा बकाया बैलेंस 3,823.27 पाउंड (3 लाख रुपये से अधिक) था। यह सुनकर मुझे विश्वास नहीं हुआ। बाद में एक इंजीनियर ने उन्हें सूचित किया कि उनके पानी के भारी बिल के पीछे एक लीकेज (रिसाव) जिम्मेदार है।
[ad_2]
Source link