[ad_1]

मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉर्थ ईस्ट के दो महत्वपूर्ण राज्य मेघालय और नगालैंड में सोमवार 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों ही राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। मेघालय की 60 सीटों पर कुल 375 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि नगालैंड में 184 प्रत्याशियों ने ताल ठोक रखी है।
मेघालय के आंकड़े देखें तो 375 प्रत्याशियों में से 21 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत दागी प्रत्याशी गारो नेशनल काउंसिल (GNC) के हैं, जबकि सबसे कम दो फीसद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नगालैंड में 184 में से केवल सात प्रत्याशी ही दागी हैं।
इनमें सबसे ज्यादा आरपीपी के 100 फीसदी और सबसे कम कांग्रेस के चार फीसदी प्रत्याशी दागी हैं। आइए जानते हैं किस पार्टी ने किस राज्य में कितने दागियों को टिकट दिया है? दोनों राज्यों के टॉप-3 आपराधिक प्रत्याशी कौन-कौन हैं?
[ad_2]
Source link