[ad_1]
हाइलाइट्स
रवींद्र जडेजा को सिर्फ 1 विकेट की दरकार.
अश्विन, हरभजन, कुंबले के क्लब में करेंगे एंट्री.
नई दिल्ली: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया 2-0 से बढ़त बना चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. शुरुआत के दोनों टेस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने जीत में अहम भूमिका निभाई. रवींद्र जडेजा अगला मैच इंदौर में खेलने के लिए तैयार हैं. उनके पास इस मैच में एक खास क्लब में शामिल होने का मौका है.
दरअसल, रवींद्र जडेजा इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट लेने से मात्र एक कदम दूर हैं. उनके नाम अभी 499 विकेट हैं. जिसमें टेस्ट में 259, वनडे में 189 और टी20 में 51 विकेट हैं. इंदौर के टेस्ट मैच में वह 1 विकेट लेने के साथ ही भारत के लिए 500 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय बन जाएंगे. उनसे पहले यह कारनामा अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, रविचंद्रन और अन्य 3 खिलाड़ियों ने किया है.
मैच में तबीयत थी खराब, बीच मैदान खाया ये खास फल, 6 विकेट लेकर पलटा मैच, रच दिया इतिहास
बेहतरीन फॉर्म में हैं जडेजा
जडेजा इस साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं. वह अभी तक दोनों ही मैच को मिलाकर 17 विकेट ले चुके हैं और साथ ही दोनों मैचों में मैन ऑफ द मैच भी रह चुके हैं. जडेजा भारत में टेस्ट मैचों में 8 बार मैन ऑफ द मैच रहे चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने महान बैटर सचिन तेंदुलकर की बराबरी भी कर ली है. सचिन भी भारत में टेस्ट मैच में 8 बार मैन ऑफ द मैच रहे चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, India vs Australia, Ravindra jadeja
FIRST PUBLISHED : February 27, 2023, 21:39 IST
[ad_2]
Source link