[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रेयस अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च को होगा.
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में पहले ही ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया है. भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. सीरीज का तीसरा मैच 1 मार्च को इंदौर में खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले टीम के जोर-शोर में तैयारियों में जुटे हैं. उनमें से एक नाम स्टार बैटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का भी है. वह इस सीरीज की शुरुआत में कोहनी की चोट से उबर रहे थे. लेकिन दिल्ली में उन्होंने टीम में वापसी कर ली थी.
श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं. वह कभी वर्कआउट का वीडियो शेयर करते कभी रील्स बनाते नजर आते हैं. इतना ही नहीं वह मैदान के बाहर एक ऑलराउंडर के रूप में दिखाई देते हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है. जिसमें श्रेयस पहले तो डांस करते हैं फिर बच्चे के साथ फोन गेमिंग करते दिख रहे हैं. इस एल्बम में उनके प्रैक्टिस सेशन का और वर्कआउट का वीडियो भी देखा जा सकता है. फैंस उनकी इस एल्बम को खूब पसंद कर रह हैं और चंद मिनटों में इसपर हजारों लाइक देखने को मिले.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Shreyas iyer, Team india
FIRST PUBLISHED : February 27, 2023, 21:47 IST
[ad_2]
Source link