Home Breaking News जम्मू-कश्मीर: एनआईए कोर्ट से 13 आतंकियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, किश्तवाड़ निवासी पीओके से फैला रहे अशांति

जम्मू-कश्मीर: एनआईए कोर्ट से 13 आतंकियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, किश्तवाड़ निवासी पीओके से फैला रहे अशांति

0
जम्मू-कश्मीर: एनआईए कोर्ट से 13 आतंकियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, किश्तवाड़ निवासी पीओके से फैला रहे अशांति

[ad_1]

किश्तवाड़ पुलिस (FILE)

किश्तवाड़ पुलिस (FILE)
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनआईए की विशेष अदालत जम्मू ने किश्तवाड़  के 13 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए हैं। ये सभी आतंकी किश्तवाड़ जिले के रहने वाले हैं, लेकिन पीओजेके में बसे हुए हैं। इन पर प्रदेश में अशांति फैलाने का आरोप है।

इन आतंकवादियों में शाहनवाज कंठ उर्फ मुन्ना उर्फ उमेर निवासी हुल्लर किश्तवाड़, नईम अहमद उर्फ आमिर उर्फ गाजी निवासी जामिया मस्जिद किश्तवाड़, मोहम्मद इकबाल उर्फ बिलाल निवासी किचलू मार्केट किश्तवाड़, शाहनवाज उर्फ नईम निवासी चिरूल पडिहारना शामिल है। 

 

इसके अलाव जाविद हुसैन गिरी उर्फ मुजामिल निवासी कुंडाली पूछाल, बशीर अहमद मुगल निवासी जुगना केशवान, गाजी-उल-दीन निवासी जुगना केशवान, सत्तार दीन उर्फ रज्जब उर्फ सैफुल्लाह निवासी जुगना केशवान, इम्तियाज अहमद उर्फ दाऊद निवासी बांदरना किश्तवाड़ का नाम भी है।  

 

शब्बीर अहमद निवासी किथर बोंजवाह, मोहम्मद रफीक कीन निवासी पटनाजी बोंजवाह, मुजफ्फर अहमद निवासी सेमना कॉलोनी जेवर किश्तवाड़, आजाद हुसैन निवासी अफ्फानी पाडर पीओजेके में रहकर जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाते हैं। 

जिला पुलिस के मुख्य जांच अधिकारी (सीआईओ) ने चिनाब घाटी और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में अशांति पैदा करने वाले सक्रिय उक्त आतंकियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए विशेष एनआईए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अभी मामले की जांच जारी है। – खलील पोस्वाल, एसएसपी, किश्तवाड़

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here