Home Sports द्रविड़ के भरोसेमंद क्रिकेटर को भर-भरकर मिले मौके, लेकिन रहा नाकाम, चौथे टेस्ट में चाहकर भी नहीं बचा पाएंगे!

द्रविड़ के भरोसेमंद क्रिकेटर को भर-भरकर मिले मौके, लेकिन रहा नाकाम, चौथे टेस्ट में चाहकर भी नहीं बचा पाएंगे!

0
द्रविड़ के भरोसेमंद क्रिकेटर को भर-भरकर मिले मौके, लेकिन रहा नाकाम, चौथे टेस्ट में चाहकर भी नहीं बचा पाएंगे!

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाएगा
राहुल द्रविड़ के भरोसेमंद खिलाड़ी को अब नहीं मिलेगा मौका

नई दिल्ली. इंदौर टेस्ट टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के लिए भारी पड़ सकता है. कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने जिस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए भर-भरकर मौके दिए. इस खिलाड़ी के लिए पावर हिटर तक को नजरअंदाज किया. अब उस पर खतरा मंडरा रहा है. ये खतरा है टीम इंडिया से बाहर होने का. इस खिलाड़ी की भारतीय टीम से इंदौर टेस्ट के बाद छुट्टी हो सकती है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद (India vs Australia Ahmedabad test) में 9 मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में शायद ही इस खिलाड़ी को प्लेइंग-XI में मौका मिले. अब चाहकर कोच द्रविड़ इस खिलाड़ी को नहीं बचा पाएंगे.

अब तक आप ये समझ ही गए होंगे कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं. ये खिलाड़ी कोई और नहीं विकेटकीपर केएस भरत हैं. उन्हें विकेटकीपिंग स्किल्स के कारण ईशान किशन पर तरजीह मिली और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केएस भरत का डेब्यू हुआ. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले नागपुर, फिर दिल्ली और अब इंदौर टेस्ट में भरत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. नागपुर टेस्ट में 8, दिल्ली में 6 और 23 रन और फिर इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 17 और दूसरी में सिर्फ 3 रन बना पाए. यानी 3 टेस्ट की 5 पारियों में उनके बल्ले से 57 रन ही निकले.

केएस भरत बल्ले से रहे नाकाम
केएस भरत बल्लेबाजी में तो नाकाम रहे ही पूरी सीरीज में टर्निंग ट्रैक पर उनकी विकेटकीपिंग भी सवालों के घेरे में रही. उन्हें भले ही ईशान किशन पर तरजीह देकर खिलाया गया. लेकिन वो ऋषभ पंत या ईशान किशन जैसी पावर हिटिंग नहीं कर सकते. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ईशान किशन को टीम में इसलिए चुना गया था कि उनमें पंत जैसा एक्स फैक्टर है. वो मुश्किल हालात में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं.

भारत अब भी जीत सकता है इंदौर टेस्ट, टीम इंडिया कर ले 24 घंटे पहले का ये काम, एक साथ बन जाएगी 2 बात

ऑटो ड्राइवर का बेटा था स्विंग का सुल्तान, फिर भी 1 टेस्ट में करियर खत्म! घरेलू क्रिकेट में निकाला ‘गुस्सा’

ये हुनर केएस भरत में नहीं है. इसके बावजूद भरत को तीनों टेस्ट में मौका मिला और वो इसे भुनाने में नाकाम रहे और एक भी मौके पर बल्ले से अपना दम नहीं दिखा पाए. टीम को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में केएस भरत के स्थान पर ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर आजमा सकती है. वो 6 नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं. ईशान किशन पावर हिटर हैं. ऐसे में वो खेल का रुख अकेले पलटने का दम रखते हैं.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Ishan kishan, Ks bharat, Rahul Dravid

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here