[ad_1]

ताज डिवाइडेड बाय ब्लड
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड (Taj Divided By Blood)
कलाकार
नसीरुद्दीन शाह
,
अदिति राव हैदरी
,
आशिम गुलाटी
,
ताहा शाह
,
शुभम मेहरा
,
संध्या मृदुल
,
जरीना वहाब
,
दीपराज राणा
और
धर्मेंद्र
लेखक
साइमन फैंटुजो
और
विलियम बोर्थविक
निर्देशक
रॉन स्कैल्पेलो
निर्माता
अभिमन्यु सिंह
और
रुपाली कादयान
रिलीज
3 मार्च 2023
मुगलिया सल्तनत के बादशाह अकबर के जीवन की सबसे बड़ी समस्या यही रही कि अपने तीन बेटो में से किसे अपना वारिस चुनें। अकबर को जब बादशाह बनाया जाता है, तो उनके छोटे भाई मिर्जा हाकिम को यह रास नहीं आता। इतिहास इस बात को न दोहराए इसलिए अकबर फैसला करते हैं कि मुगलिया तख्त का वारिस उसकी काबिलियत देख कर चुना जाएगा और सबसे पहले पैदा होना किसी इंसान को ताज पहनने का हकदार नहीं बना सकता है। अकबर के इस फैसले के बाद तीनों बेटों के बीच इस बात की दावेदारी शुरु हो जाती है कि तख्त का असली वारिस कौन होगा ? बड़ा बेटा सलीम हमेशा नशे में धुत हरम की कनीज के साथ अय्याशी में डूबा रहता है। मझिला बेटा मुराद बहादुर है, उसे लड़ाई के सारे तौर तरीके पता है, लेकिन उसके अंदर रहम नहीं है और सबसे छोटा बेटा दनियाल पांचों वक्त का नमाजी है और समलैंगिक है।
[ad_2]
Source link