Home Breaking News अब फहद संग नाना-नानी के घर पारंपरिक तरीके से शादी रचाएंगी स्वरा? इस दिन होंगे कार्यक्रम

अब फहद संग नाना-नानी के घर पारंपरिक तरीके से शादी रचाएंगी स्वरा? इस दिन होंगे कार्यक्रम

0
अब फहद संग नाना-नानी के घर पारंपरिक तरीके से शादी रचाएंगी स्वरा? इस दिन होंगे कार्यक्रम

[ad_1]

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में उन्होंने पॉलिटीशियन फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। अचानक शादी की तस्वीरें साझा कर स्वरा ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। अब दोनों जल्द ही पूरे रीति-रिवाज के साथ फिर से शादी रचाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी शादी के फंक्शन अगले हफ्ते शुरू हो रहे हैं। कपल की पारंपरिक शादी में कौन-कौन सी रस्में होने वाली हैं? आइए जानते हैं…

जोर-शोर से शुरू हुई तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा और फहद की पारंपरिक शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। यह सभी कार्यक्रम 11 मार्च से 16 मार्च के बीच के लिए शेड्यूल हैं। स्वरा के परिवार के करीबी सूत्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘स्वरा डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय दिल्ली में अपने नाना और नानी के घर पूरी रस्मो-रिवाज के साथ शादी कर रही हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्वरा ने सभी रस्मों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शादी का बड़ा सेलिब्रेशन होने वाला है।’

Ranbir Kapoor: ‘अंकल मत बुला यार’ जब बच्ची से सरेआम खफा हो गए रणबीर, कहा- आरके बोले दे…

करीबी लोग होंगे शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में शामिल होने वाले सभी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलावा भेज दिया गया है। बता दें कि स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपनी पारंपरिक शादी की तैयारियों के बीच अपनी इंस्टा स्टोरी पर फूलों से सजी एक सेज की तस्वीर शेयर की थी। यह उनकी सुहागरात की सेज की तस्वीर थी। तस्वीर में एक्ट्रेस का रूम और बेड फूलों से सजा नजर आया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मां इस बात का खास ख्याल रख रही हैं कि मेरी सुहागरात फिल्मी हो।’

Uorfi Javed: अर्जुन कपूर ने उर्फी जावेद संग दिए पोज, यूजर्स बोले- मलाइका मारेगी

इस फिल्म में आएंगी नजर

आपको बता दें कि स्वरा और फहद की मुलाकात वर्ष 2020 में हुई थी। दोनों एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले थे और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद इन्होंने शादी का फैसला किया। स्वरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिसेज फलानी’ की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Best Actress Amrapali Dubey: मेरी दादी कहतीं, “इतना काम करेलू जिला जवार में केहू नाही जानी त कवन फायदा बा…”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here