[ad_1]
11:50 AM, 04-Mar-2023
सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम
मनीष सिसोदिया की पेशी को लेकर सीबीआई मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।
Delhi Police, Rapid Action Force, CRPF deployed outside CBI headquarters as the agency is expected to produce arrested former Delhi deputy CM Manish Sisodia before a local court at the end of his 5-day remand in the liquor policy case pic.twitter.com/wb849Kd7RB
— ANI (@ANI) March 4, 2023
11:43 AM, 04-Mar-2023
रविवार को किया था गिरफ्तार
सिसोदिया को 2021-22 की रद्द हो चुकी शराब नीति तैयार करने और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने 27 फरवरी को सिसोदिया को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था ताकि सीबीआई को इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए किए जा रहे सवालों के सही जवाब मिल सके।
11:27 AM, 04-Mar-2023
Manish Sisodia Bail Hearing Live: सिसोदिया की रिमांड का आखिरी दिन, कोर्ट में पेशी जल्द; जमानत पर भी सुनवाई
ईडी भी कर सकती है सिसोदिया से पूछताछ
कथित आबकारी मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होने को है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को अदालत ने मनीष सिसोदिया की पांच दिन की रिमांड दी थी जो आज खत्म होने को है। ऐसे में आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया के वकील आज उनके बेल की मांग करेंगे, वहीं सीबीआई कुछ और दिन की रिमांड मांग सकती है। इस बीच खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय भी सिसोदिया से पूछताछ की तैयारी कर रहा है।
[ad_2]
Source link