Home Sports मिशन वर्ल्ड कप… सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड पहुंचा टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी.. टेंशन में भारतीय टीम मैनेजमेंट

मिशन वर्ल्ड कप… सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड पहुंचा टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी.. टेंशन में भारतीय टीम मैनेजमेंट

0
मिशन वर्ल्ड कप… सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड पहुंचा टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी.. टेंशन में भारतीय टीम मैनेजमेंट

[ad_1]

हाइलाइट्स

चोट की वजह से 5 महीने से टीम इंडिया से बाहर है भारतीय पेसर
वनडे विश्व कप का आयोजन इस साल भारत में होना है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इन दिनों चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं. बुमराह आईपीएल (IPL 2023) के 16वें एडिशन में भी नहीं खेल पाएंगे. यदि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो, उनका फाइनल में खेलना तय नहीं है. ऐसे में अब उनकी नजरें इस साल भारत में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप पर टिक गई है. बुमराह पीठ की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं. कुछ ही दिनों में उनकी सर्जरी होगी.

जसप्रीत बुमराह को सर्जरी के बाद ठीक होने में कम से कम 3-5 महीने का समय लग सकता है. पिछले 5 महीने से बुमराह स्ट्रेस फ्रेक्चर की वजह से टीम से बाहर हैं. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, ‘ जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी के लिए 5 दिन पहले न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. डॉक्टरों की सर्जरी कराने की सलाह के बाद बीसीसीआई ने उन्हें भेज दिया है. एक या दो दिन में उनकी सर्जरी हो जाएगी.’

यह भी पढ़ें:सचिन हुए आउट तो बेकाबू हुए फैंस.. अपने लोग ही मुझे लगे कोसने.. भारतीय गेंदबाज ने सुनाया किस्सा

उमरान मलिक ही नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे तेज गेंदबाज, दूसरा नाम है बेहद चौंकाने वाला

‘वापसी कब होगी? कहना मुश्किल’
बैक इंजरी की वजह से जसप्रीत बुमराह पिछले साल एशिया कप और टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे. बुमराह को साल 2019 में सबसे पहले इस समस्या से दो चार होना पड़ा था. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, ‘ यह कहना मुश्किल है कि उनकी वापसी कब होगी. सर्जरी से रिकवर होने के बाद उन्हें रिहैब के लिए जाना होगा. रिहैब के बाद ही यह पता चल सकेगा कि बुमराह कब क्रिकेट में वापसी करेंगे.’

शाउटन की देखरेख में होगी बुमराह की सर्जरी
साल 2019 से लगातार चोटिल हो रहे बुमराह को लेकर बीसीसीआई और टीम मैनेजेमेंट भी चिंतित है. बोर्ड आगामी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनकी वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता. फ्रंटल एक्शन वाले बुमराह जैसे गेंदबाज को स्पीड के लिए कंधे और पीठ का ज्यादा इस्तेमाल करना होता है. बताया जा रहा है कि बुमराह कर सर्जरी डॉ रोवन शाउटन करेंगे जिन्होंने पूर्व पेसर शेन बॉन्ड और इंग्लैंड के धाकड़ गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की सर्जरी की है.

Tags: Jasprit Bumrah, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here