[ad_1]
हाइलाइट्स
सचिन तेंदुलकर लाहली में रणजी ट्रॉफी मैच खेलने आए थे
हरियाणा के गेंदबाज ने उन्हें पहली पारी में बोल्ड किया था
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulakr) जब ग्राउंड पर उतरते थे तब, उनके फैंस में गजब का जोश देखने को मिलता था. स्टेडियम पूरी तरह सचिन- सचिन के नाम से गूंज जाता था. सचिन के फैंस उन्हें क्रिकेट का भगवान कहते हैं. फैंस अपने इस भगवान के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते थे. जब सचिन आउट होते थे तब फैंस गेंदबाज को खूब खरी खरी सुनाते थे. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने एक ऐसा ही वाकया पिछले साल साझा किया था. तब मोहित दर्शकों के निशाने पर आ गए थे.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पिछले साल एक अवॉर्ड सेरेमनी में बताया था कि जब वह लाहली में मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे तब उन्होंने सचिन को बोल्ड कर दिया था. इसके बाद फैंस ऐसे रिएक्ट करने लगे जैसे उन्होंने सबकुछ खत्म कर दिया हो. मोहित 2013 की बात कर रहे थे. तब हरियाणा की कप्तानी अजय जडेजा कर रहे थे जबकि मुंबई की कमान जहीर खान के हाथों में थी.
उमरान मलिक ही नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे तेज गेंदबाज, दूसरा नाम है बेहद चौंकाने वाला
‘वो हमारे अपने ही लोग थे’
बकौल मोहित शर्मा, ‘ जब सचिन पाजी बैटिंग कर रहे थे तब, अजय भाई ने मुझे बॉलिंग के लिए कहा. मुंबई की पहली पारी चल रही थी. विकेट गेंदबाजों के अनुकूल थी. मैंने तब सचिन पाजी को बोल्ड कर दिया. इसके बाद जब मैं फील्डिंग के लिए बाउंड्री के नजदीक पहुंचा तो देखा कि फैंस मुझे खूब खरी खोटी सुना रहे थे. वो हमारे अपने ही लोग थे. वो ऐसी बातें कर रहे थे जैसे मैंने सबकुछ खत्म कर दिया हो. मुझे कोई शर्मिंदगी नहीं है कि मैंने महान बैटर को आउट किया.’
जीत के बाद हरियाणा की ड्रेसिंग रूम में पहुंचे सचिन
इस मुकाबले में मुंबई ने 4 विकेट से अपने नाम किया था. सचिन ने पहली पारी में 5 रन बनाकर मोहित की गेंद पर आउट हुए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 79 रन बनाए. मोहित शर्मा ने कहा, ‘ मैं दर्शकों के इस व्यवहार को देखकर हैरान था. सचिन पाजी की फैंटेसी और महानता सबकुछ पार कर जाती है.’ उस मैच को जीतने के बाद सचिन हरियाणा टीम के ड्रेसिंगरूम में जाकर खिलाड़ियों से बातचीत भी की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ranji Trophy, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : March 05, 2023, 11:28 IST
[ad_2]
Source link