Home Breaking News INS Vikrant: पहली बार समुद्र के बीच आईएनएस विक्रांत पर होगी नौसेना कमांडर्स की बैठक, जानें खासियत

INS Vikrant: पहली बार समुद्र के बीच आईएनएस विक्रांत पर होगी नौसेना कमांडर्स की बैठक, जानें खासियत

0
INS Vikrant: पहली बार समुद्र के बीच आईएनएस विक्रांत पर होगी नौसेना कमांडर्स की बैठक, जानें खासियत

[ad_1]

नौसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस छह मार्च से शुरू होने जा रही है

नौसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस छह मार्च से शुरू होने जा रही है
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस छह मार्च से शुरू होने जा रही है। ये पहली बार है जब कमांडर्स की ये बैठक समुद्र के बीच आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) पर होने जा रही है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में पहले दिन नेवी के टॉप कमांडर्स को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबोधित करेंगे। 

कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा से जुड़े सैन्य और रणनीति स्तर पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इसके अलावा पिछले छह महीनों के दौरान किये नेवी के ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक, ट्रेनिंग, मानव संसाधन और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर भी कमांडर्स चर्चा करेंगे। 

पीएम मोदी ने संयुक्त कमांडर्स को संबोधित किया था

ये पहली बार है जब बीच समुद्र नेवी कमांडर्स का कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में आईएनएस विक्रमादित्य पर संयुक्त कमांडर कॉफ्रेन्स को संबोधित किया था। आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल हुए छह महीने बीत चुके हैं। फिलहाल इस पर तैनात होने वाले लड़ाकू विमानों का ट्रायल चल रहा है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here