[ad_1]

किरण नवगिरे ने बल्ले पर MSD 07 लिखा रखा है
– फोटो : WPL/BCCI
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग में रविवार को यूपी वॉरियर्स ने रोमांच मैच में एक गेंद शेष रहते गुजरात जाएंट्स को तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच में यूपी की ग्रेस हैरिस ने 26 गेंदों में 59 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। हालांकि, इस जीत की बुनियाद किरण नवगिरे ने रखी थी। उन्होंने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 53 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। उनकी पारी से यूपी की टीम को चेज का एक मौका मिला, जिसे हैरिस ने पूरा कर दिया।
[ad_2]
Source link