Home Breaking News भाजपा नेता ने पीटकर मार डाला!: ‘मत मारो मेरे बेटे को…’, बाप ने मिन्नतें कीं, हाथ जोड़े और पैर पड़े, न पसीजा दिल

भाजपा नेता ने पीटकर मार डाला!: ‘मत मारो मेरे बेटे को…’, बाप ने मिन्नतें कीं, हाथ जोड़े और पैर पड़े, न पसीजा दिल

0
भाजपा नेता ने पीटकर मार डाला!: ‘मत मारो मेरे बेटे को…’, बाप ने मिन्नतें कीं, हाथ जोड़े और पैर पड़े, न पसीजा दिल

[ad_1]

Ghaziabad Murder

Ghaziabad Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सनी मित्रा ने साथियों संग मजदूर जयकुमार की पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि घर के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मामला लोनी के परमहंस विहार कालोनी का है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

जयकुमार के पिता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लोनी बॉर्डर थाने में दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की है।

मूल रूप से मुजफ्फरनगर बुढ़ाना टांडा माजरा में रहने वाले विनोद कुमार परिवार के साथ लोनी के परमहंस विहार कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। 

वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा जयकुमार (33) मजदूरी करता था। रविवार रात करीब 9 बजे जयकुमार घर लौट कर आया। जयराम ने शराब पी रखी थी। विनोद का कहना है कि वह अपने बेटे को शराब पीकर घर आने पर डांट रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सनी मित्रा, मकान मालिक ललित कुमार, अंकुश, राकेश, संजय और जयराम आए। 

उन्होंने विनोद और उनके बेटे जय कुमार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। अभद्रता करने का बेटे ने विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडों से बेटे जयकुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे की मौत होने पर वह बेसुध हो गए। सोमवार सुबह वह उठे तो उनके बेटे का शव घर में उल्टा पड़ा हुआ था। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here