Home Sports सैफ की बेटी नहीं, साउथ की इस हसीना पर मरते हैं क्रिकेटर शुभमन गिल, नाम लेते वक्त शर्म से हुए लाल

सैफ की बेटी नहीं, साउथ की इस हसीना पर मरते हैं क्रिकेटर शुभमन गिल, नाम लेते वक्त शर्म से हुए लाल

0
सैफ की बेटी नहीं, साउथ की इस हसीना पर मरते हैं क्रिकेटर शुभमन गिल, नाम लेते वक्त शर्म से हुए लाल

[ad_1]

इन दिनों गपशप गलियारे में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम काफी चर्चा में है. बीते कुछ दिनों से वो सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट करने की वजह से चर्चा में हैं. मगर अब इन अफवाहों पर सभी कयासों पर ब्रेक लगता दिख रहा है. इसकी वजह साउथ एक्ट्रेस हैं. इसका खुलासा क्रिकेटर ने खुद खुलासा किया है. साउथ एक्ट्रेस का नाम सामने आते ही सारा अली खान का नाम उनसे कट गया है. आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी हीरोइन है, जिसने सारा का पत्ता काट दिया…

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस को अपना क्रश बताया है. वो कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना हैं, जिसके लुक्स और अदाओं पर केवल क्रिकेटर ही नहीं बल्कि लाखों लोग मरते हैं. उनकी एक झलक पाने का फैंस काफी इंतजार करते हैं. उनकी क्यूटनेस पर फैंस फिदा हैं. वो एयरपोर्ट पर अक्सर स्पॉट भी की जाती रही हैं.

रश्मिका हैं गिल का क्रश
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शुभमन गिल ने अपने क्रश का खुलासा किया है. इंटरव्यू में जब उनसे क्रश को लेकर सवाल किया गया तो वो पहले तो शर्म से लाल हुए और मुस्कुराए. उन्होंने इस सवाल को टालने की पूरी कोशिश की. मगर बाद में काफी हिचकिचाते हुए क्रिकेटर ने ‘नेशनल क्रश’ कही जाने वाली रश्मिका मंदाना का नाम लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल ने कहा कि उन्हें रश्मिका पर क्रश है.

shubman gill Crush on rashmika mandanna

रश्मिका ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, शुभमन गिल के इस कमेंट पर रश्मिका मंदाना का कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अब ऐसे में देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि वो क्या जवाब देती हैं? इससे पहले शुभमन गिल और सारा के अफेयर की चर्चा जोरों पर रही है. साथ ही क्रिकेटर डेटिंग की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ चुके हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उनसे बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस का नाम पूछा गया था तो इस दौरान गिल ने सारा का नाम लिया. जब उनसे पूछा गया कि ‘क्या आप सारा को डेट कर रहे हैं?’ इस पर उन्होंने कहा था, ‘हो सकता है’.

आपको बता दें कि दोनों को कई बार स्पॉट भी किया जाता रहा है. पिछले साल अक्टूबर में दोनों को एक होटल में साथ देखा गया था. जहां से उनके अफेयर की अफवाहों को और जोर मिलता रहा है. कई मौकों पर शुभमन को सारा के नाम से मजाक में छेड़ा भी गया है.

Tags: Rashmika Mandanna, Shubhman Gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here