Home Breaking News हरियाणा में बड़ा हादसा: होलिका दहन के दौरान झुलसने से बच्ची की मौत, 11 KV लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन गंभीर

हरियाणा में बड़ा हादसा: होलिका दहन के दौरान झुलसने से बच्ची की मौत, 11 KV लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन गंभीर

0
हरियाणा में बड़ा हादसा: होलिका दहन के दौरान झुलसने से बच्ची की मौत, 11 KV लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन गंभीर

[ad_1]

अस्पताल में दाखिल घायल व्यक्ति।

अस्पताल में दाखिल घायल व्यक्ति।
– फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में नारनौल नगर परिषद के गांव मांदी में होलिका दहन के समय 11 हजार वोल्टेज की लाइन टूटकर गिर गई। इस हादसे में एक सात साल की बच्ची की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो महिलाओं एवं एक युवक सहित तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस भी गए। हादसे के बाद सभी को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर परिषद के गांव मांदी में होलिका पूजन के बाद शाम को करीब सवा सात बजे होलिका दहन के दौरान आग की लपटे तेज व ऊंची होने के कारण ऊपर से जा रही 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन अचानक गर्म होकर टूट कर नीचे गिर गई।

पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण वहां पर अधिक भीड़ थी तथा पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण आग की लपटे भी काफी ऊंची थी। लाइन टूटकर वहां पर खड़ी एक सात साल की लड़की महक पुत्री विनोद पर आकर गिरी। जिससे लड़की बुरी तरह से झुलस गई तथा उसने मौके पर दम तोड़ दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here