Home Breaking News Maharashtra Budget 2023: आज शिंदे सरकार का पहला बजट पेश करेंगे फडणवीस, सीएम ने कहा- सभी वादे पूरे करेंगे

Maharashtra Budget 2023: आज शिंदे सरकार का पहला बजट पेश करेंगे फडणवीस, सीएम ने कहा- सभी वादे पूरे करेंगे

0
Maharashtra Budget 2023: आज शिंदे सरकार का पहला बजट पेश करेंगे फडणवीस, सीएम ने कहा- सभी वादे पूरे करेंगे

[ad_1]

एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस

एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। यह एकनाथ शिंदे सरकार को पहला बजट होगा। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि गुरुवार को हमारा पहला बजट पेश होगा। इसमें हम अपने वादे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि हर कोई अनुमान लगा रहा है कि बजट उनके लिए क्या मायने रखता है। मैं आपको बता सकता हूं कि यह बजट महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

कहा जा रहा है कि शिंदे-फडणवीस सरकार के पहले बजट में किसानों के लिए बड़े पैकेज की घोषणा हो सकती है। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा सकता है। रहेगा। फडणवीस से विदर्भ के लिए बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा रही है।

महाराष्ट्र सरकार ने 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के राज्य के आर्थिक विकास को 11 प्रतिशत की दर से बढ़ाना होगा। ऐसे में वित्त मंत्री फडणवीस अर्थव्यवस्था को ध्यान रखते हुए बजट में अहम घोषणाएं कर सकते हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here