[ad_1]
IND vs AUS, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान एक क्रिकेटर के घर में अचानक मातम पसर गया है. चौथे टेस्ट मैच के दौरान इस दिल तोड़ देने वाली खबर से अचानक क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की मां मारिया कमिंस का गुरुवार देर रात को निधन हो गया है. बता दें कि दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद पैट कमिंस अपनी बीमार मां मारिया कमिंस को देखने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे.
[ad_2]
Source link