[ad_1]
10:10 AM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ख्वाजा-ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी
उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने पांचवें विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। दूसरे दिन आधे घंटे से ऊपर का खेल निकल चुका है और भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं। ख्वाजा फिलहाल 114 रन और ग्रीन 59 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को यह मैच जीतना है तो जल्द से जल्द इन दोनों को पवेलियन भेजना होगा।
09:33 AM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: खेल शुरू, ग्रीन का अर्धशतक
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं। दिन के पहले ओवर में एक रन लेते ही ग्रीन ने अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक रहा। वहीं, एशियाई पिचों पर यह उनका तीसरा अर्धशतक रहा। ग्रीन और ख्वाजा की साझेदारी 80+ रनों की हो चुकी है।
08:22 AM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: पहले दिन क्या हुआ?
अहमदाबाद की सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए हेड और ख्वाजा ने 61 रन जोड़े। इसके बाद हेड (32) और लाबुशेन (3) आउट हुए, लेकिन स्मिथ ने ख्वाजा के साथ बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। स्मिथ (38) अर्धशतक नहीं लगा पाए और उनके बाद आए पीटर हैंड्सकॉम्ब (17) भी छोटे स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद ग्रीन और ख्वाजा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इस बीच ख्वाजा ने अपना शतक भी पूरा किया। वहीं, ग्रीन अर्धशतक के करीब हैं। भारत के लिए शमी ने दो और अश्विन-जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
पहले दिन का हाल जानने और पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
08:21 AM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ग्रीन भी अर्धशतक के करीब
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 255/4 है। उस्मान ख्वाजा 104 रन और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इन दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हो चुकी है और ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में मजबूत स्थिति में है। मुकाबले के दूसरे दिन ये दोनों बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को और बेहतर स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे।
08:14 AM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ख्वाजा और ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 270 रन के पार
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नजर से भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। टॉस जीतकर पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। आज दूसरे दिन का खेल होगा। टीम इंडिया जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेटना चाहेगी।
[ad_2]
Source link