Home Sports वाइफ को फीमेल फैंस से थी चिढ़, हैक कर लिया अकाउंट, टीम इंडिया के बॉलर को करनी पड़ी तौबा

वाइफ को फीमेल फैंस से थी चिढ़, हैक कर लिया अकाउंट, टीम इंडिया के बॉलर को करनी पड़ी तौबा

0
वाइफ को फीमेल फैंस से थी चिढ़, हैक कर लिया अकाउंट, टीम इंडिया के बॉलर को करनी पड़ी तौबा

[ad_1]

हाइलाइट्स

भुवनेश्‍वर कुमार ने बचपन की दोस्‍त नूपुर नागर से की है शादी
नूपुर को फीमेल फैंस का भुवी के करीब जाना पसंद नहीं था

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार और नूपुर नागर बचपन के दोस्त हैं. इनकी दोस्ती प्यार में बदली और 2017 में दोनों एक दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए. इनकी प्यार की कहानी हमेशा चर्चा में रहती है. इस प्यार भरी कहानी में कई रोचक किस्से भी हैं.

एक बार की बात है जब भुवनेश्‍वर की फीमेल फैंस से तंग आकर नूपुर ने भुवी से उनके फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड मांगा था. भुवी और नूपुर ने इसी से जुड़ा दिलचस्‍प वाकया एक शो में साझा किया. नूपुर ने बताया कि फेसबुक अकाउंट पासवर्ड मांगने पर भुवनेश्‍वर ने समझाते हुए कहा कि दोनों लोगों को एक दूसरे को स्पेस देना चाहिए. हमें अपने-अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए. उस वक्‍त तो नूपूर मान गई थीं, पर अगले ही दिन कुछ ऐसा हुआ कि भुवी ने फिर कभी फेसबुक पर वापसी नहीं की.

फीमेल फैंस की हरकतों से थीं परेशान
दरअसल, नूपूर ने अगले दिन कॉल करके भुवनेश्‍वर को उनका नया फेसबुक पासवर्ड बताया. यह सुनते ही भुवी भौचक्‍का रह गए, क्योंकि नूपूर ने उनका अकाउंट हैक कर पासवर्ड चुरा लिया और नया पासवर्ड बनाकर भुवी को दिया. इस घटना के बाद से भुवनेश्‍वर कुमार ने फेसबुक का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था. नूपूर का ऐसा करने के पीछे की वजह भुवनेश्‍वर की फीमेल फैंस थीं.

…तो सहवाग नहीं रच पाते इतिहास, बन गए थे अपने दुश्मन! 12वें खिलाड़ी ने दूर की टेंशन, दिलचस्प है किस्सा

VIDEO: पाकिस्‍तानी क्रिकेटर की खूबसूरत वाइफ पर हुए फ‍िदा तो मुसीबत में पड़ गई कीवी दिग्‍गज की जान

नूपूर ने शो में बताया कि कभी-कभी कुछ फीमेल फैंस भुवी के ज्यादा ही क्लोज होने की कोशिश करतीं, जो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था. नूपूर ने भुवनेश्‍वर को कई बार टोका भी कि इतना करीब होकर फीमेल फैंस के साथ फोटो क्यों खिंचवाते हो. इस पर भुवी ने हंसते हुए नूपुर को जवाब दिया कि मैं थोड़ी पास जाता हूं, कोई करीब आ जाए तो मैं क्या करूं? बता दें कि नवंबर 2022 में न्‍यूजीलैंड दौरे के बाद से भुवनेश्‍वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए मैच नहीं खेला है. वह आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के पेस अटैक की अगुआई करते नजर आएंगे.

Tags: Bhuvneshwar kumar, IPL, Sunrisers Hyderabad, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here