[ad_1]
07:33 PM, 11-Mar-2023
GG vs DC Live Score: दिल्ली को पहले ओवर में मिली सफलता
दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता मिली। मरिजान कैप ने सब्बिनेनी मेघना को दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मेघना खाता भी नहीं खोल पाईं। गुजरात जाएंट्स ने एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर एक रन बनाए हैं। हरलीन देओल एक रन बनाकर खेल रही हैं। लॉरा वोल्वार्थ अभी तक खाता नहीं खोल पाई हैं।
07:08 PM, 11-Mar-2023
GG vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, लॉरा हैरिस, मरिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नौरिस।
गुजरात जाएंट्स: सब्बिनेनी मेघना, लॉरा वोल्वार्थ, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर।
07:02 PM, 11-Mar-2023
GG vs DC Live Score: दिल्ली की टीम पहले करेगी गेंदबाजी
गुजरात जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने बताया कि टीम में दो बदलाव हुए हैं। लॉरा वोल्वार्थ और जोर्जिया को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने एक बदलाव किया है। एलिस कैप्सी की जगह लॉरा हैरिस टीम में आई हैं।
06:42 PM, 11-Mar-2023
GG vs DC Live Score: गुजरात जाएंट्स को पहले ही ओवर में लगा झटका, कैप ने मेघना को किया बोल्ड
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) का नौवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में दिल्ली और गुजरात की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। दिल्ली ने तीन में से दो मैच जीते हैं। वहीं, गुजरात को तीन में एक मैच में जीत मिली है।
[ad_2]
Source link