[ad_1]
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए विशेष योजना बनाई है। पार्टी देश के 65 मुस्लिम बहुल जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय के 5000 ‘मोदी मित्र’ बनाएगी, जो अपने-अपने जिलों में मुसलमान मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 13-13 जिले और बिहार, असम और केरल के मुस्लिम बहुल जिले शामिल हैं। योजना की शुरुआत 25 अप्रैल से शुरू होगी जो एक साल तक चलेगी। पार्टी ने 15 मार्च से ही ‘सूफी संवाद महाअभियान’ की भी शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य सूफी समुदाय के लोगों को भाजपा से जोड़ना है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, पहले जिला स्तर और बाद में ब्लॉक स्तर पर बनाए जाने वाले इन ‘मोदी मित्र’ कार्यकर्ताओं के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के हर मुस्लिम मतदाता के घर तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। लोगों को केंद्र सरकार के कार्यों और पीएम के संदेश को उन तक पहुंचाते हुए उन्हें भाजपा से जोड़ने की रणनीति अपनाई जाएगी।
[ad_2]
Source link